A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बीना विधानसभा क्षेत्र के भानगढ़ भाजपा मंडल से आए लगभग 20 लोगों ने पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के समक्ष कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भानगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी, नेता भूपेंद्र सिंह ठाकुर(बमोरी दुर्जन) के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए इन सभी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हम सभी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा के विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हम सभी भाजपा के लिए समर्पित भाव से जुटेंगे।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बामोरा स्थित कार्यालय पहुंचे सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहना कर भाजपा में स्वागत किया। इन सभी की आनलाइन सदस्यता भी कराई गई है। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के बीएलओ रहे भूपेंद्र सिंह भानगढ़, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, हीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, छोटू सिंह, कल्लू सिंह, कपिल सिंह, गोलू सिंह, दीपक सिंह, अमित साहू, रामराज सिंह, भानगढ़ सरपंच नीलेश पटेल, पंकज श्रीवास्तव, रहीश खान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर भानगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बलभद्र सिंह बुंदेला, खिमलासा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, बीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शहर अजय पटेल, दिनेश जैन भानगढ़ उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!