पीलीभीत। श्री रामलीला मेला अध्यक्ष की अध्यक्षता में नगर में बड़े धूमधाम से भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। बारात में भगवान स्वरूप सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रभु श्रीराम की भक्तों ने अनेक जगह पर आरती उतारी। पुष्प वर्षा करके स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया।
श्रीराम बारात शोभायात्रा नगर के ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर प्रांगण से निकाली गई। जिसका शुभारम्भ मेला अध्यक्ष राजेश भारती ने सभी भगवान स्वरुपों का पूजन करके किया। श्रीराम बारात मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए वार्ड 02 में स्थित होली चौराहे पर पहुँची जहाँ प्रभु श्री राम का माता जानकी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान, शंकर, पार्वती, गणेश, लक्ष्मी, कृष्ण, राधा, वशिष्ठ, विश्वामित्र सहित अनेक मनमोहक झांकियां सजाई गई थी। बारात में आतिशबाजी जलाकर खुशियाँ मनाई गई। श्रीराम जानकी विवाह के साथ बारात का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी सम्मानित नगर व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
श्री रामलीला मेला अध्यक्ष की अध्यक्षता में नगर में बड़े धूमधाम से भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। बारात में भगवान स्वरूप सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रभु श्रीराम की भक्तों ने अनेक जगह पर आरती उतारी। पुष्प वर्षा करके स्वागत एवं प्रसाद वितरण किया।