A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा खबर

हरियाणा, जम्मू कश्मीर चुनाव में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी संग बांटी गई मिठाई ।


संवाददाता चन्द्रेश यादव की रिर्पोट
अतरौलिया।।बता दे की हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत तथा जम्मू कश्मीर चुनाव में भाजपा की जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्र के नगर पंचायत स्थित आवास पर जमकर आतिशबाजी की गई , साथ ही साथ लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद देश में पहली बार हरियाणा व जम्मू कश्मीर का चुनाव हुआ। इंडिया गठबंधन पूरी तरह समाप्त हो गई। हरियाणा में लगातार तीसरी बार मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सारे कयासों को ध्वस्त करके एक कीर्तिमान स्थापित की है।

किसान जवान और पहलवान सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया। धारा 370 के बाद बीजेपी मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर को भी अभिभाज्य भारत का अंग बनाकर पहली बार शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। यह मतदान और आज की विजय सपा कांग्रेस इंडिया गठबंधन के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। विपक्ष के सारे कयासों पर विराम लग गया।

Back to top button
error: Content is protected !!