A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

राष्ट्रपति ने मिथुन चक्रवर्ती को सम्मानित किया

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने मंगलवार 08 अक्टूबर 2024 को भारतीय सिनेमा के 70वें फिल्म पुरस्कार समारोह मे फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। भारतीय फिल्म उद्योग के वार्षिक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह मे संगीतकार एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत, ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, नित्या मेमन और मानसी पारेख को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति जी ने कुल 85 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति जी ने कहा कि कुल पुरस्कार विजेथाओं की संख्या 85 से भी अधिक है, परंतु महिला पुरस्कार विजेताओं की संख्या 15 है। अधिकतर उच्च शिक्षा संस्थानों मे पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रो से अधिक है। राष्ट्रपति ने कहा कि रोजगार एवः उद्योग मे भी इसी प्रकार बदलाव होने चाहिए। फिल्म उद्योग द्वारा महिलाओ के नेतृत्व वाले फिल्म के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!