
मधुबन। मधुबन कस्बा मे शुक्रवार दुर्गा पूजा पंडालो में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मधुबन मे स्थापित 8 पूजा पंडालों में नवरात्र पर्व के अंतिम दिन सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भीड़ को देखते हुए पूजन समितियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। पूजा पंडाल में दर्शन- पूजन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर उच्चाधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से अपनी पैनी नजर रखे हुए थे। मधुबन में शुक्रवार को नवरात्र पर्व के अंतिम दिन विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा पंडालों, घरों एवं देवी मंदिरों में पूरे दिन लोग पूजन-अर्चन करने में लीन दिखाई दिए।
नवमी के दिन विशेष रुप से लोगों द्वारा पूजा पंडालों में कन्या पूजन किया गया। मधुबन के सभी 8 पूजा पंडालों में सुबह से पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के आने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर रात तक कायम रहा। नवमी के दिन सभी पूज् पंडालों में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ नजर आया। वहीं, पूजा पंडाल भी दिन ढलने के साथ दूधिया रोशनी से नहा ऐप पर पढ़ें उठा। सभी पूजा स्थलों पर मां के भक्तिमय गीतों से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा।
श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सुग्गी चौरी मोड़ मधुबन ओर से पूजा पंडालों में मां के दर्शन- पूजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
नगर पंचायत मधुबन के दुबारी मोड़ , सुग्गी चौरी मोड़, आदर्श नगर, पुरानी मछलीहट्टा, हनुमान गली , गुप्तागली, पोस्ट ऑफिस, अस्पताल गली आदि स्थानों पर काफी आकर्षक ढ़ग से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना किया गया था।