A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नवरात्रि एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कन्या पूजन के पश्चात देवांगन समाज के लोगों ने समाज की कन्याओं के सर्वांगीण विकास, मान सम्मान एवं सुरक्षा का लिया संकल्प

नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को परमेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा, हवन, महाआरती, कन्या पूजन, जोत-जवारा विसर्जन एवं भोग-भंडारा का हुआ आयोजन

• क्वांर नवरात्रि में योगदान देनेवाले 90 सेवादारों एवं कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Oplus_131072

 

भिलाई। परमेश्वरी मंदिर प्रगति नगर रिसाली में शारदीय (क्वांर) नवरात्रि के आयोजन को सफल बनाने वाले सेवादारों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई द्वारा सम्मान किया गया। नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को परमेश्वरी मंदिर में प्रातः विशेष पूजा, हवन, महाआरती, कन्या पूजन, जोत-जवारा विसर्जन एवं भोग-भंडारा का आयोजन सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवरात्रि के अंतिम दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भंडारा के दौरान राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर भी अपने साथियों सहित उपस्थित हुए और माता परमेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद मांगा।

Oplus_131072

नवरात्रि एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर) के अवसर पर कन्या पूजन के पश्चात उपस्थित लोगों ने समाज की कन्याओं के सर्वांगीण विकास, मान सम्मान एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। कन्याओं ने अपने हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी हुई तख्तियां पकड़ी हुई थीं।

 

Oplus_131072

देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं पदाधिकारियों‌ ने क्वांर नवरात्रि पर्व में सक्रिय योगदान देने वाले 90 सेवादारों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंदिर प्रभारी राजू देवाँगन, भवन प्रभारी सत्यपाल देवांगन, विनोद देवांगन, गजेन्द्र देवांगन, जोगेन्दर, पं. शिवनारायण मिश्रा, पं. विनय मिश्रा, सोहन लाल देवाँगन, गोवर्धन देवांगन, दयाराम देवाँगन, श्रवण देवाँगन, अनुज भुआर्य, ‌मंदिर में रात्रि कालीन सेवा हेतु राजविक्रम देवांगन, दुखू राम देवांगन, मकरध्वज देवांगन, होमलाल देवांगन, दिनेश देवांगन, गजेन्द्र देवांगन, राजू देवांगन, सत्यपाल देवांगन, गोवर्धन देवांगन, जुगल किशोर देवांगन, थानेश्वर देवांगन, हरिश्चंद्र देवांगन, श्रवण देवांगन, जस गीत सेवा के लिए जस गीत प्रभारी श्रीमती जयश्री देवांगन सहित टीम के 27 सदस्यों को, गरबा के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी देवांगन को सम्मानित किया गया।

Oplus_131072

परमेश्वरी मंदिर में जोत जलाने वालों को समिति की ओर से विशेष प्रसाद का पैकेट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन देवांगन एवं आभार प्रदर्शन प्रदर्शन सचिव विनोद देवांगन ने

किया।

Back to top button
error: Content is protected !!