A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमिका ने लगाई फांसी, हुई मौत; मुंबई में रहकर मजदूरी करता है लड़का

सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ के चिल्हिया थाना क्षेत्र के बुकनिहा खालसा गांव में गुरुवार रात एक किशोरी प्रेमी के घर पहुंच गई और वहां फंदे से झूल गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है किशोरी ने प्रेमी को बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा इसलिए वह उसके घर पहुंच कर फंदा लगाकर झूल गई। हालांकि लोग इसे हत्या भी मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। क्षेत्र बुकनिहा निवासी राम केवल की 17 वर्षीय पुत्री बालकनी ने शुक्रवार सुबह भोर पड़ोस के घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बालकनी का पड़ोस के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो मुंबई में रहकर मजदूरी करता है।गुरुवार को रात में करीब 10 बजे वह लड़का घर आया। किशोरी उससे मिलने के लिए रात में ही उसके घर चली गई। जब लड़का नहीं मिला तो उसके घर पर हल्ला कर बवाल मचाने लगी। मौका देख घर के कमरे में घुस गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसी कमरे में दो वर्ष की बच्ची भी सोई थी। स्वजनों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद हैं तो सब लोगों को बुलाने लगे। किशोरी अंदर से उस लड़के को बुलाने की बात कह रही थी। काफी बुलाने के बाद कोई आवाज नहीं आई।  हल्ला सुन किशोरी के मां-बाप भी आ गए। हल्ला सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद कमरे के अंदर से कोई आवाज नही आई। दो वर्ष की मासूम की रोने की आवाज आ रही थी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर कुंडी में दुपट्टा से लटकता हुआ उसका शव देख सभी दंग रह गए। सूचना पुलिस को दिया गया। जो मौके पर पहुंचे कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!