A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

चीतल की मांस के तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार

चीतल की मांस के तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार

समाचार – बलौदा बाजार भाठापारा छत्तीसगढ़

दिनेश मानिकपुरी 7771000934

चीतल के शिकार कर मांस को बोरी में भरकर भाग रहे दो अपराधी को किया गया गिरफ्तार वन विभाग की कार्रवाई बलौदाबाजार IMG 20241012 WA0010 1 IMG 20241012 WA0008 IMG 20241012 WA0007 IMG 20241012 WA0009

वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार के निर्देशानुसार त्यौहार के सीजन के संवेदनशीलता को देखते हुए सभी वनक्षेत्रों में नियमित गस्ती एवं जांच नाकों पर सघन गस्त/निरीक्षण की जा रही है।

जिसके तहत आज सामान्य जांच के दौरान जांच नाका पकरीद में एक कार स्वीफ्ट क्रमांक CG 04 DD 0810 जो बेरियर से मुड़कर भाग रहा था जिसका संदेह के आधार पर पीछा किया गया।

उक्त कार द्वारा 02 जांच नाकों को तोड़ते हुए कार को ग्राम अल्दा के जंगल में छोड़कर सवार जंगल की तरफ भाग गये जिसे वनमण्डल के संयुक्त टीम द्वारा तुरतुरिया के जंगल में 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं पूछताछ किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम कुल पांच व्यक्तियों के द्वारा जंगल में चीतल का शिकार कर काटकर बोरी में भरकर ले जा रहे थे। जिसे भागते हुए डर कर रास्ते में फेका गया है।

अभियुक्तों के निशानदेही पर बोरी में भरकर फेके गये वन्यप्राणी चीतल के मांस को बरामत कर जब्त किया गया है एवं वन्यप्राणी अपराध में संलिप्त 02 अभियुक्तों अनिल चौधरी एवं हेतराम गौतम जिला महासमुन्द से और पूछताछ की जा रही है।

वन्यप्राणी अपराध में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पतासाजी कर वन्यजीव (संरक्षण) 1972 के विभिन्न धाराओं के तहत् आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई के दौरान देवपुर,बारनवापारा, कोठारी एवं बल्दाकछार परिक्षेत्र के कर्मचारियों का संयुक्त योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!