
असत्य पर सत्य की विजय
औ
लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़। जय मां दुर्गा पूजा समिति श्री राम लीला कमेटी सगरासुन्दरपुर मे रामलीला श्री हनुमान जी आरती से प्रारम्भ हुई।यह आरती विपक्ष के उप नेता, कांग्रेस विधान मण्डल के नेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल और पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा के द्वारा हुई । इसके बाद रामलीला के कलाकारों द्वारा इन्दजीत का वध , हनुमान द्वारा लंका दहन, कुम्भ करण वध, रावण का वध, आदि कलाकारों के द्वारा अपने कलाकृतियों से आए हुए लोगों को अनान्दित किया।इस रामलीला का संचालन रत्नाकर तिवारी ने किया और आए हुए दर्शको का अभिवादन समाजसेवी संजय शुक्ल ने किया । इसमें मुख्य रूप से शिवशंकर शुक्ल , अजय तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, अरूण तिवारी मिंटू, आलोक दुबे जाकिर अली पवन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।








