?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र केशवपुर विकास खंड टांडा का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार भी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र केशवपुर के संचालन से यहां पर ग्रामीण मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध होगी, यहां पर टीवी, डेंगू, मलेरिया, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि जैसी 14 प्रकार की जांच सेवाओं के साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी, टीवी आदि बीमारियों की दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगी, एएनएम और सीएचओ द्वारा टीकाकरण और अन्य चिकित्सा सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम, सीएचओ एवं संबंधित को उपकेंद्र पर बेहतर से बेहतर सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लोकार्पण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से वहां उपलब्ध होने वाली चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी भी दी गई तथा मौके उपस्थित एक वृद्ध व्यक्ति से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा संबंधित को स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा भी उपस्थित रहे।n635172055172906079871180aa2a3e9a7bda9613db172864e120892dc94741c33cc79daa35ff0c2129cb6b

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!