A2Z सभी खबर सभी जिले कीमौसम
Trending

हरियाणा में बदलते मौसम से परेशान हुए लोग, सुबह- शाम ठंड और दिन में गर्मी

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा, तापमान में लगातार हो रही गिरावट

448 252 22689914 thumbnail 16x9 weather

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान सामान्य से अधिक जबकि रात के तापमान धीरे-धीरे सामान्य से नीचे आने लगें हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली सुबह के समय आमजन को हल्की मीठी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा रहा है। रात के समय पश्चिमी हवाएं उत्तरी होने से सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गए हैं। सम्पूर्ण इलाके में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में आधा अन्तर बना हुआ है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जल्द ही दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में ठंड की दस्तक जल्द ही होने वाली है। क्योंकि अक्टूबर महीने के अंत तक 22 अक्टूबर के बाद उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी में बढ़ोतरी होगी साथ ही मैदानी राज्यों विशेषकर पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जैसे ही मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी हवाएं उत्तरी होने से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के पारा लुढ़कने लगेगा और मैदानी राज्यों में दिपावली पर्व पर आमजन को ठंड का अहसास होने लगेगा ।देश के लगभग सभी राज्यों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आधिकारिक तौर पर 15 अक्टूबर 2024 को पूरे देश से वापस चला गया है। साथ ही उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने प्रायद्वीप भारत के दक्षिण-पूर्वी भागों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

वहीं इस तरह के मौसम के बदलाव से मौसमी बुखार बढ़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है आमजन अपने आपको इस तरह के मौसम में बदलाव से अपनी सेहत का ख्याल रखें।

हरियाणा में ठंड की आहट महसूस की जा रही है. मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा रही है. हालाँकि, दिन के समय तापमान सामान्य महसूस हो रहा है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा. रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

सुबह- शाम हो रहा ठंड का अहसास
प्रदेश में सुबह और शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है. बात करें प्रदूषण के स्तर की तो रेवाड़ी जिले का AQI 250 को पार कर चुका है. अमूमन सर्दियों के मौसम की शुरुआत होने के बाद से ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है. ऐसे में सांस लेने में तकलीफ और आँखों में जलन महसूस हो सकती है. सूबे के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के लगभग बना हुआ है. अनुमान है कि यदि तापमान में और गिरावट होती है, तो यह 16 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है. अभी भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस.

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. बीते 4- 5 दिनों से तापमान में कमी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है. 16 अक्टूबर से दोबारा मौसम में बदलाव की संभावना बताई गई है. इस दौरान हल्की गति से उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में विशेषज्ञ फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.
IMG 20241016 224312

हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी है। आपको बता दें, अब हरियाणा का मौसम तेजी से बदल रहा है। बिना बारिश के भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते सुबह सवेरे और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है।

बता दें, बीते सोमवार हरियाणा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं आर बात करें न्यूनतम तापमान की तो वो हरियाणा में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैरान कर देने वाली बात तो यह भी है कि हरियाणा में शीतलहर के दौर में बारिश की भी संभावनाएं हैं। जिसके चलते हरियाणा के तापमान में और भी अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विभोक्ष सक्रिय होता नजर आ रहा है। ये असरदार साबित हो सकता है।जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा में बारिश और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!