?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

*सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20241017 WA0016 1

*सरीला हमीरपुर* जनपद के सरीला नगर स्थित अपना दल एस के कार्यालय गोपाल निवास में कार्यक्रम आयोजित करके अपना दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं और जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने यश कायी सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश पटेल बुलबुल रास्ट्रीय सचिव ने कहा की आज हमारे बीच सोनेलाल पटेल जी नहीं है लेकिन आज उनकी नीतियों और संघर्षों को हमेशा याद किया जाएगा जो सोनेलाल जी का सपना था उनके कारवां को उनकी पुत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ग़रीब मज़दूर मजबूर मज़लूमों के हक़ की लड़ाई के लिए सड़क से संसद तक आवाज बुलन्द करती है अपनादल एस पार्टी बनाने से पहले सभी वर्गों को साथ मैं लेकर चलने की बात कही थी उन्होंने कहा कि हम लोग उनके संघर्ष को हमेशा याद करते रहेंगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपना दल एस जिलाध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने उनकी चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय एवं व्यवस्था परिवर्तन के महानायक, कमेरों के मसीहा,और, अपना दल के संस्थापक बोधिसत्व यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब समाज के वंचित और शोषित वर्गों के लोगों को उनका अधिकार धरातल पर दिखाई दे उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए यश कायी सोनेलाल पटेल का आजीवन संघर्ष हमारे सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की लड़ाई को धरातल पर और मजबूत करें इस मौके पर अपना दल एस हमीरपुर जिलाध्यक्ष महेंद्र राजपूत ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाषा मिश्रा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष जयनारायण वर्मा ,जिला सचिव शैलेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!