A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बबीना बाल्यमीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा छावनी में तब्दील रहा बबीना

बबीना
बाल्मीकि जयंती पर निकली शोभा यात्रा, बबीना पुलिस छावनी में तब्दील रहा
महर्षि वाल्मीकि जी पावन नगरी बबीना मैं प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है

ऐसा माना जाता है की पुरे विश्व मैं बाल्मीकि जी का मन्दिर सिर्फ बबीना मैं है
बाल्मीकि जयंती पर दूर दराज से लोग सोभा यात्रा मैं समलित होंने आते हैं

इस अवसर पर पिछले हर वर्ष की भांति बबीना में बाल्मिक समाज द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा पूरे बुंदेलखंड में प्रसिद्ध है। क्योंकि महर्षि वाल्मीकि जी का प्राचीन मंदिर बबीना के ऊंची पहाड़ पर स्थित है। जो सिद्ध क्षेत्र भी माना जाता है। लेकिन इस बार बबीना का बाल्मिक समाज दो गुटों में बंटा हुआ दिखाई दिया। इस बार कस्बा बबीना में एक नहीं बल्कि दो-दो शोभायात्राएं अलग-अलग रूप व अलग – अलग समय पर निकाली गईं। इस दौरान पूरा बबीना छावनी में तब्दील रहा। पहली शोभायात्रा का शुभारंभ शंकर उर्फ शेरू वाल्मीकि मीरा टांक, रवि भारती के नेतृत्व में स्थानीय राजा तालाब से सोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। सोभा यात्रा जब बबीना मुख्य चैराहे पर पहुंची तभी वहां पर बनाए गए स्टेज पर पहली सोभा यात्रा के लोग एकत्रित हुए जिसमें अतिथियों का सम्मान किया जाना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने यह नहीं होने दिया क्योंकि पहली सोभा यात्रा की जिला प्रशासन द्वारा अनुमती नहीं दीं गई थी जिस कारण जमावड़ा इकट्ठा न हो सके ट्राफिक जाम न हो इस कारण तिखी नोक झोंक के बाद सोभा यात्रा को संसम्मान आगे बड़ा दिया
दोनों ही सोभा यात्रा मैं बाल्मीकि जी के स्वरूप आकर्षक का केन्द्र बने हुए थे
लव कुश घोड़ा लेकर चल रहे थे राम लक्ष्मण सीता सहीत समस्त परिवार की अनेक झांकियां सजाई गई थी वहीं दूसरी सोभा यात्रा मैं शंकर पार्वती संग भूत प्रेत सब साथ चल रहे थे जिन्होंने अपना भक्ति भाव से अपना न्रत्य कर तांडव दिखाया जिसने लोगों का दिल जीत लिया
जिसमें बग्गियों पर सवार होकर रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान आदि समेत कई देवी देवताओं के स्वरूप चल रहे थे। तो वहीं डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन पर समाज के युवा जमकर नृत्य कर रहे थे। राजा तालाब से चलकर शोभायात्रा स्थित महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर के लिए चल दिए दिया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद आयोजकों द्वारा मंदिर में स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर आरती संपन्न की गई एवं शोभायात्रा में रामायण के पात्रों को सम्मानित करने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया। पहली शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद राजा तालाब बबीना से ही समाज के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के नेतृत्व में दूसरी शोभायात्रा भी धूमधाम से निकाली गई जिसमे आकर्षक झाकियां ढोल , बाजे और डीजे के साथ चलकर स्थानीय पीएनबी चौराहे पर पहुंची। जहां इस शोभा यात्रा के आयोजको द्वारा मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पलविंदर सिंह नंदा, विधायक प्रतिनिधि ठेकेदार मनोज साहू, भाजपा मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता समेत सहित अन्य अतिथियों को, सम्मानित किया। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में पहुंची जहां बाद में आयोजकों द्वारा विशाल भंडारा कराया गया। दो शोभा यात्रा में समाज के दोनों कमेटी में विवाद ना हो इसलिए पुलिस प्रशासन पहले से ही अपनी कमर कस चुका था और दोनों ही के लोगो एक दिन पूर्व बी एन एस एस की धारा 168 का हवाला देते हुए शांति भंग करने की स्थिति में कार्रवाई करने का नोटिस थमा दिया था। इतना ही नहीं स्थिति को देखते हुए कस्बे में एस पी सिटी, सीओ सिटी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, कई थानों के पुलिस फोर्स व प्रभारी, सहीत मोर्चा संभाले हुए दिखाई दे रहे थे
बबीना थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी व पी ए सी के जवानों ने व फायर बिग्रेड ने मोर्चा संभाल रखा था

वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी

Back to top button
error: Content is protected !!