
*विधानसभा चुनाव से पहले पैतृक गांव पहुंचे हेमंत सोरेन, कुल देवता की पूजा*
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कितने भी व्यस्त क्यों न रहे लेकिन वह अपने गांव को कभी नहीं भूलते हैं. जब भी कोई बड़ा काम करना होता है. वह गांव पहुंचकर अपने कुल देवता की पूजा अर्चना करते हैं. राज्य में विधानसभा चुनाव की शंखनाद हो चुकी है. चुनाव के रण में जाने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पहुंचकर कुल देवता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी माता रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची थी



