बसपा ने कुंदरकी से रफतउल्ला उर्फ नेताछिद्दा को उतारा: संभल के रहने वालेरफतउल्ला पुराने बसपाई; संभल-असमोलीके बाद अब कुंदरकी से मैदान मेंकुंदरकी सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने रफतउल्लाउर्फ नेता छिद्दा को उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषितकिया है। रफतउल्ल संभल के रहने वाले हैं और पुरानेबसपाई हैं। कभी डीपी यादच के करीबियों में शुमार रहचुके नेता छिद्दा का यह पांचवां विधानसभा चुनाव होगा।इसके पहले वो 3 बार संभल विधानसभा सीट पर औरएक बार असमोली विधानसभा सीट पर अपनी किस्मतआजमा चुके हैं। लेकिन कभी कामयाबी हाथ नहीं लगी।संभल के गांव मूसापुर के रहने वाले रफतउल्ला उर्फनेता छिद्दा वर्ष 1996 से बसपा से जुई़ है। पहला चुनावउन्होंने बसपा के टिकट पर 1996 में संभल सीट से लड़ाथा। लीकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसकेबाद 16 साल तक वो कोई चुनाव नहीं लड़े। 2012 और2017 में बसपा ने उन्हें संभल सीट पर विधानसभा काप्रत्याशी बनाकर उतारा लेकिन इन दोनों बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।इसके बाद 2022 में नेता छिद्दा ने संभल की असमोलीविधानसभा सीट से किस्मत आजमाई लेकिन यहां सपाकी पिंकी यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अबबसपा सुप्रीमों ने रफतउल्ला नेता छिद्ा को मुरादाबादकी कुंदरकी सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना प्रत्याशीबनाकर उतारा है।