
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सहारनपुर में महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
सहारनपुर, 19 अक्टूबर:
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सहारनपुर जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान और पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा-निर्देशों पर पूरे जिले में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर यह अभियान तेजी से चल रहा है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में एंटी-रोमियो पुलिस टीम ने सरसावा क्षेत्र के गांवों और आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिला उपनिरीक्षक अक्षिता सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित एक बैठक में महिलाओं और बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। साथ ही, उन्हें यह भी सिखाया गया कि कैसे सोशल मीडिया पर होने वाले दुरुपयोग से बचा जा सकता है।
पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कानूनी जानकारी प्रदान करते हुए पुस्तकों और पंपलेट का वितरण भी किया। इस जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने और हर संभव मदद लेने का संदेश दिया गया।
— रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083