A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

पुलिस ने ढाई माह बाद बालक की कब्र खुदवाकर कराया शव का पोस्टमार्टम

छह अगस्त को हो गई गई थी छह साल के बालक की मौत, पिता ने पड़ासी दंपती पर जताया बेटे की हत्या का संदेह, कांठ थाना क्षेत्र के नयागांव अकबरपुर चैंदरी का है मामला

 

1 5
कांठ के नयागांव अकबरपुर चैंदरी में बालक की कब्र खुदवाती पुलिस।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
थाना क्षेत्र कांठ के गांव नयागांव अकबरपुर चैंदरी में करीब ढाई माह पहले भूसे के बोरे के नीचे दबकर मरे छह माह के बालक यश कुमार के शव को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जिलाधिकारी अनुज कुमार के निर्देश उसकी कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
नयागांव अकबरपुर चैंदरी के रहने वाले अशोक कुमार का छह वर्ष का बेटे यश कुमार की छह अगस्त 2024 को अपने ही घर में रखे भूस के बोरे के नीचे दबकर मौत हो गई थी, जिस समय यश की मौत हुई थी, उस वक्त परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए गए थे। जब वह घर वापस आए थे तो घर में भूसे के बोरे के नीचे यश का शव मिला था। उस समय परिवार वालों ने गमगीम माहौल में यश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन अब इस मामले में उसके पिता ने अपने पड़ोस में ही रहने वाले दंपती पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। जिस पर कांठ पुलिस ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को पत्र लिखा था। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह पुलिस व राजस्व टीम लेकर मौके पर पहुंचे और शमशान घाट में यश की कब्र को खुदवाकर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद फिर से शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विजेंद्र सिंह का कहना है कि बच्चे की मौत कैसे हुई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगें, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!