A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

सभल: पशु को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर गांव धनीपुर के पास शुक्रवार की देर रात छुट्टा पशु को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बदायूं के गांव अलापुर निवासी विनोद कुमार (40) की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदायूं जनपद के अलापुर गांव निवासी विनोद कुमार अपने बड़े भाई भरतवीर के साथ दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात विनोद दिल्ली से घर लौट रहा था। बदायूं-मेरठ हाईवे पर धनीपुर गांव के नजदीक छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे होमगार्ड विजयपाल ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि डिवाइडर से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। विज्ञापन पत्नी करती रही इंतजार, घर पहुंची मौत की खबर विनोद के परिवार में पत्नी पूनम और तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन के बाद विनोद दिल्ली गया था। रविवार को करवाचौथ का त्योहार पर वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था। दिल्ली से चलने से पहले उसने पत्नी व परिजनों को आने की सूचना दी थी। पत्नी पूनम पति आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसे क्या पता था पति की जगह उसका शव आएगा। जैसे ही हादसे में विनोद की मौत की खबर घर पहुंची तो पत्नी बेसुध हो गई।

Screenshot 20241020 133432

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!