

सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर – थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तीन दिन पहले हुई एक लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने बाईक सवार दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, महिला का बैग, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
घटना 19 अक्टूबर 2024 को घटित हुई, जब नवीन नगर निवासी सीता देवी ने थाना सदर बाजार में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दो अज्ञात बाईक सवारों ने उनका पर्स छीन लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवान और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने थाना प्रभारी सुबे सिंह को जल्द से जल्द मामले को सुलझाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लूटेरों की तलाश में एक टीम का गठन किया। सूचना मिली कि दोनों बदमाश रेलवे कॉलोनी स्थित सैंटमेरी स्कूल के पास किसी और वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन जब बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे, तो उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया और सेंटमेरी स्कूल के तिराहे पर उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विनित पंवार और हिमांशु कटारिया के रूप में हुई है, जिनका अपराधिक इतिहास भी सामने आया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को बताया कि इस सफलता के पीछे इंस्पेक्टर सुबे सिंह के नेतृत्व में कार्यरत पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा है, जिसमें उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, मौहम्मद ज़हांगीर, दीपक कुमार, देवीचरण, हेड कांस्टेबल सुमित, कांस्टेबल विनय और रोहित शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के प्रति एक कड़ा संदेश गया है और जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है।
रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083








