A2Z सभी खबर सभी जिले की

खाद्य विभाग ने लिए नमूने, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे|

Khadya Vibhagरतलाम — मध्यप्रदेश शासन के आदेश एवम् कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा आगामी त्यौहार को देखते हुए मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी जारी है।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा बताया गया कि मंगलवार को रतलाम शहर में कार्यवाही करते हुए बाजना बस स्टैंड स्थित गंगा स्वीट्स एंड नमकीन से पेड़े और सेव के नमूने लिए गए। गंगा रेस्टोरेंट से घी और मिठाई के नमूने लिए गए। हरमाला रोड़ स्थित जय महाकाल नमकीन से मिक्सचर और सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए तथा आशीर्वाद नमकीन से मावा का नमूना लिया गया। लिए गए सभी नमूने जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे जहाँ से प्राप्त जॉच रिर्पोट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!