A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

रंगोत्सव सेलिब्रेशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में अरूण इन्टरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रंगोत्सव सेलिब्रेशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

आरा/गडहनी। आरा स्थित अरुण इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में रंगोत्सव सेलिब्रेशन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों जैसे हैंडराइटिंग प्रतियोगिता, रंग भरना, स्केचिंग, टैटू बनाना, ग्रीटिंग कार्ड, कार्टून निर्माण, थम्ब पेंटिंग, और कोलाज बनाने जैसी कला विधाओं में छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में से 27 छात्रों का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया। कक्षा 9 की आसमीन खातून को आर्ट मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 7 के शिवम कुमार ने कॉनस्टेलेशन प्राइज जीता। इसके अतिरिक्त, प्रज्ञा भारती, रियान्शी कुमारी, और अंकुश कुमार ने गोल्ड मेडल के साथ सरप्राइज गिफ्ट भी प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें से मोहम्मद मंसूर इस्लाम और अशुतोष रंजन को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार दिया गया। गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में आदित्य कुमार, सौम्या, उत्कर्ष, नव्या, विष्णु, नवलेश, हनी, खुशी, गोल्डी, और अंजलि शामिल हैं। सिल्वर मेडल जीतने वाले छात्रों में रिशान, आर्यन, अनुप, चंदन, गोल्डी, अनुराधा, रौशनी, और श्वेता शामिल हैं। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले छात्रों में अंशु, आयुष, सत्याम, और पुष्कर शामिल हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश ने सभी छात्रों को बधाई दी और स्कूल को बेस्ट स्कूल ऑफ फ्यूचरिस्टिक अवार्ड मिलने पर स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्रों ने खुशी जाहिर की। इसके साथ ही, विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य मधु प्रकाश को रंगोत्सव सेलिब्रेशन की तरफ से कला विभूषण अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्कूल को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है, और बच्चों की इस सफलता पर पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!