A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवरिया में पेट्रोल पंप पर हो रहा है खेल, तय मानक के अनुसार नहीं मिल रहा है तेल। 

  • देवरिया में पेट्रोल पंप पर हो रहा है खेल, तय मानक के अनुसार नहीं मिल रहा है तेल।

अक्सर पेट्रोल डीजल भरवाने के बाद गाड़ी सही माइलेज नहीं देती है तो इसका कारण है अशुद्ध तेल। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने से पहले फ्यूल डिस्पेंसर मशीन पर शून्य देखना हम आमतौर पर करते हैं लेकिन बहुत कम लोग हैं जो तेल की शुद्धता पर विचार करते हैं। और यही कारण है की अशुद्ध तेल होने से गाड़ी की माइलेज और इंजन पर असर पड़ता है।

सरकार द्वारा तय डेंसिटी (घनत्व) का मानक पेट्रोल के लिए डेंसिटी 730 से 800 kg/m3 होना चाहिए और डीजल के लिए 830 से 900 kg/m3 लेकिन पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं भीखमपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल का घनत्व की दर 813 किग्रा प्रति क्यूबिक मीटर दिख रहा है जो मानक के विपरीत है।

दूसरी तस्वीर शहर के कसया रोड रघवापुर पर स्थित रिलायंस जिओ पेट्रोल पंप का है जहां पर तो फ्यूल डिस्पेंसर मशीन में डेंसिटी डिस्प्ले पॉइंट ही नहीं लगाया गया है।

देवरिया प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय मामले का संज्ञान ले।

Back to top button
error: Content is protected !!