A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

राज्य जैव विविधता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीता कांस्य पदक

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने के पश्वात शा.उ. मा. वि. रजोआ के विद्यार्थियों ने पुनः एक कीर्तिमान रचते हुए शा. उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय सागर में आयोजित राज्य जैव विविधता प्रतियोगिता 2024 में समस्त जिले के 78 टीमों के मध्य तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया। कांस्य पदक विजेता टीम में कु. शिवानी रजक, कु. रिषिका तिवारी एवं चंद्रभान कुशवाहा ने श्रीमती विनीता दुबे के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि प्राप्त की। संकुल प्राचार्य श्री महेन्द्र तिवारी, प्राचार्य श्री जेपी- सोनी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने छोटे से विद्यालय की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!