A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

OYO” कंपनी ने चेक-इन नई नीति लागू की है

Screenshot 20250105 202116 Chrome ट्रैवलस बुकिंग की कंपनी ओयो ने अपने कॉमर्शियल चेक इन नीति के लिए नई शुरुआत की है। यह नीति तुरंत प्रभावशील होगी। अब “ओयो” कंपनी के होटल्स मे जाने वाले जोड़ियों को चेक इन के समय मे अपने रिश्ते से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए बुकिंग आनलाईन अथवा सीधे होटलों मे जाकर करने पर अपने जोड़ी के रिश्तों से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कंपनी के होटलों मे जाने पर अब दस्तावेजों की मांग की जायेगी। ओयो कंपनी ने वर्तमान मे उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले से इसकी शुरुआत की है। इसके सफल होने के बाद देश के अन्य क्षेत्रों मे भी इस नियम को लागू किया जा सकता है। ओयो कंपनी के हेड पावस शर्मा जी ने मीडिया को बतलया कि ओयो सेफ हास्पिटैलिटी कल्चर को बनाए रखने के लिए कमिटेड है। सभ्य समाज एवं मार्केट की जरूरतों को ध्यान मे रखते हुए अपनी जवाबदारी को समझते हुए यह निर्णय लिया गया है। कुछ शिकायतों के पश्चात कंपनी ने अपनी नीति को साफ रखने के लिए भी यह नियम बनाया है। 01जनवरी 2025से उत्तरप्रदेश के मेरठ मे यह नियम लागू भी कर दिया। कंपनी के अनुसार कई सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों ने कहा था कि ओयो मे अकेले लोगों को कमरा नही दिया जाना चाहिए। कुछ शहरों मे लोगों ने अविवाहित लोगों को ओयो होटलों मे चेक इन का इजाजत देने से रोकने की भी अपील की थी। जिसके बाद यह नियम बनाया गया कि विवाहित जोड़ों को ओयो मे कमरा बुक करवाते समय मे अपने रिशतों से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!