A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राजिय राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल।

यूपी,झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश राज्यों के टीमें करते हैं प्रतिभाग।

 

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में एक बैठक किया गया। जिसमे विगत 55 वर्षो से होने वाला अंतर्राजीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के संदर्भ में बैठक बुलाई गई।जिसमे उपस्थित लोगो द्वारा यह विचार किया गया की पुरानी कमेटी को भंग करते हुआ एक नई कमेंट का गठन किया गया ।जिसमें अध्यक्ष अरविंदर जायसवाल ग्राम प्रधान महुली,उपाध्यक्ष विरेन्द्र कनौजिया व पंकज गोस्वामी ,सचिव कमलेश विश्वकर्मा  ,शिवम कनौजिया,कोषाध्यक्ष पंकज कनौजिया व राकेश कुमार कनौजिया, प्रबन्धक कलामुदीन सिद्दीकी व बुंदेल चौबे, मुख्य संरक्षक अजय रजक ,संरक्षक मंडल में संजीव जौहरी, रंजना चौधरी(ब्लाक प्रमुख दुद्धी),विरेन्द्र चौधरी(मंडल अध्यक्ष विंढमगंज ),राजदेव जायसवाल ,दिनेश यादव(ग्राम प्रधान फुलवार),रामकेश जायसवाल मेस इंचार्ज अमानुल्ला सिद्दीकी व अनुप कनौजिया , कार्यकारणी सदस्यों में अभिरंजन ,विजेन्द्र कनौजिया, सोनु कनौजिया , सन्नी देवल, विकास कनौजिया सहित अन्य लोगो को बनाया गया।
इस फुटबॉल टूर्नामेंट में यूपी, झारखंड ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़, बिहार के फुटबाल के टीम प्रतिवर्ष भाग लेते है।

IMG 20240814 215933

Back to top button
error: Content is protected !!