A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बाल विकास विद्यालय सासाराम के मैदान में सनातन समागम का हुआ आयोजन

बाल विकास विद्यालय के मैदान में सनातन समागम का आयोजन

IMG 20250105 WA0002 1

सासाराम (रोहतास)। नगर पूजा समिति, रोहतास, सासाराम द्वारा स्थानीय बाल विकास विद्यालय के मैदान में सनातन समागम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महान संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी अपनी कृपापूर्ण गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किये।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर महर्षि आंजनेशजी, डॉ दिनेश शर्मा, अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, मंगलानंद पाठक,बेचू महतो,अजय सिंह आदि ने संयुक्त रूप से की।श्री लक्ष्मी प्रपन्नन जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में धर्म और यज्ञ का महत्व है कि धर्म हमें ग़लत मार्ग पर जाने से रोकता है। धर्म से संस्कार संस्कृति भक्ति परोपकार सत्कर्म सत्पुरुष की रक्षा होती है।जिस मनुष्य के पास साधन संसाधन होने पर भी संस्कार संस्कृति नहीं है तो धन वैभव सब बेकार है। उन्होंने लंकाधिपति रावण के प्रसंग की व्याख्या की।

IMG 20250105 WA0003

श्री लक्ष्मी प्रपन्नन जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में संत सत्संग का होना जरूरी है।वहीं सनातन समागम में आंजनेशजी महाराज समेत पहुंचे अन्य प्रदेश से भी आये हुए संतों ने धर्म तथा मानव जीवन की व्याख्या की।बता दूं कि महान् संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में पिछले दिनों से सासाराम प्रखंड अंतर्गत कुड़वा में ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जो 6 जनवरी 2025 को अटूट भंडारा के साथ सम्पन्न होगा।जहां काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु आरती तथा कथा अनुश्रवण में शामिल हो रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!