A2Z सभी खबर सभी जिले की

डीएफसी दुद्धी ने इलेवन स्टार महुली को एक गोल से हराकर किया कप पर कब्जा।

क्षेत्रीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के फाइनल में पेनाल्टी सूट में दुद्धी के मदन ने दागा गोल।

 

दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में चल रहे क्षेत्रीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के फाइनल मैच इलेवन स्टार महुली और डीएफसी दुद्धी के बीच खेला गया जिसमे पहले हाफ और दूसरे हाफ तक मैच में दोनो टीम एक दूसरे में गोल करने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई भी टीम अंत तक कोई गोल नही कर सका।और अंत में पेनाल्टी सूट के माध्यम से दुद्धी ने इलेवन स्टार महुली में एक गोल करके विजेता कप अपने नाम कर लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंढनगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विशिष्ट अतिथि अरविंद जायसवाल ग्राम प्रधान महुली,के हाथो विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप प्रदान किया गया।एवम् सभी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया गया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को कहा की आप सबों ने इस खेल मैदान में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया एवम् अनुशासन में रह कर खेले है।इस लिए आप सभी बधाई के पात्र है।

इस प्रतियोगिता में पूरे लगन एवं मेहनत से ग्राउंड बनाने से लेकर उद्घाटन से  समापन तक पहुंचाने में  मैच के रेफरी कमलेश विश्वकर्मा का बहुत बड़ा योगदान रहा।
इस मौके पर पंकज गोस्वामी,वीरेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार,सूरज ,सोनू,दिलीप कन्नौजिया,क्लामुदिन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

IMG 20250105 172159 1

Back to top button
error: Content is protected !!