A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिपाही को जान का खतरा: प्रेमिका के पिता और भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया केस, अब अफसरों ने भी कह दी बड़ी बातमुरादाबाद में तैनात सिपाही ने अपनी प्रेमिका के पिता और उसके भाइयों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि सिपाही के साथ आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी अजीत कुमार सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह यूपी पुलिस में सिपाही है। वह वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात है। 31 दिसंबर 2018 को उसकी पहली नियुक्ति बिजनौर के धामपुर में हुई थी, वहां कुछ समय बाद उसकी मुलाकात धामपुर के मोहल्ला जोशियान निवासी युवती से हो गई।

इसके बाद वह पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे। 2021 में उसका ट्रांसफर बिजनौर से मुरादाबाद हो गया। 18 सितंबर 2024 को उसने कॉल करके युवती के परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया तो वह सब मारने के लिए मुरादाबाद आ गए।

आरोप है कि युवती के पिता और भाइयों ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।सिपाही पर पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का मुकदमा
मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला का पति कांस्टेबल है। कोतवाली के मालवीयनगर निवासी विनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बिलारी के गांव ग्वारऊ निवासी सौरभ सिंह से फरवरी 2009 में हुई थी।

सौरभ सिंह मेरठ के लोहिया थाने में तैनात है और मेरठ के जागृति विहार में रहता है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पति सौरभ सिंह आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कोतवाली थाना जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!