A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

10,000 दीपों की रोशनी में छत्तीसगढ़ मनाएगा अपना 24वां स्थापना दिवस……….

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.........

रायपुर-  आज, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना 24वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हर साल राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा 1 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री साय की सरकार ने दीवाली पर्व के मद्देनजर राज्योत्सव को 4 से 6 नवंबर तक नवा रायपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ज्योत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और इसे देखने के लिए आम जनता को रियायती दर पर बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उत्सव स्थल पर प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर अपने घरों में दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं। इसके साथ ही, नवा रायपुर में 10,000 दीपों से एक विशेष दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।

राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गायक शामिल होंगे। 4 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शान (शांतनु मुखर्जी), 5 नवंबर को नीति मोहन, और 6 नवंबर को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिता अपनी प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या राज्योत्सव के मुख्य आकर्षणों में शामिल है।

प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शनी और शिल्पग्राम का आयोजन

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कृषि और जल संसाधन विभाग समेत अन्य विभाग अपनी नई योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त, एक शिल्पग्राम, फूड कोर्ट और फन पार्क भी बनाया जाएगा। फूड कोर्ट में ट्राइबल फूड उपलब्ध होगा और बच्चों के मनोरंजन के लिए फन पार्क में झूले और अन्य आकर्षण होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!