Lakhimpur Kheri: उधार में शराब न देने पर सेल्समैन की धारदार हथियार से हत्या, भतीजा घायल, हमलावर फरार
बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
राहुल मिश्रा लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। उधार में शराब न देने पर युवक ने सेल्समैन की हत्या कर दी। बचाने आए उसके भतीजे को घायल कर दिया।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो :
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के दतेली कलां गांव में स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन सीताराम (36) पुत्र गोवर्धन लाल निवासी ओड़हरा की उधार शराब न देने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। जबकि बचाव में आए उसके भतीजे को भी घायल कर दिया गया।
घायलावस्था में सीएचसी लाए गए पुष्पेंद्र ने बताया कि वह अपने चाचा सीताराम के साथ दुकान पर बैठा था। तभी उसके गांव के रहने वाला कमल किशोर अवस्थी उधार शराब की मांग करने लगा। चाचा ने मना किया तो वह मोटरसाइकिल में रखा बांका उठा लाया और चाचा के सिर पर वार करने लगा। पुष्पेंद्र ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।
पुष्पेंद्र के सिर पर भी गहरे घाव आए हैं। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि शराब उधार मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
खरगोन न्यूज :- कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का विमोचन
23/02/2026
अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के निर्माण पर जिला प्रशासन सख्त
23/02/2026
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आम जनों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई का निर्देश
23/02/2026
श्री रामराजा मंदिर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर–एसपी ने किया निरीक्षण
23/02/2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप सिंगापुर के साथ 6,650 करोड़ रुपए के तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए
23/02/2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की
23/02/2026
संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
23/02/2026
उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि
23/02/2026
टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता
23/02/2026
नकली *गुटखा-पान मसाला की बिक्री व काला बाजारी से टैक्स की चोरी , बड़े कारोबारियों पर मनमानी का आरोप!
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!