
अलीगढ़ में फिर देखने को मिला तेज
रफ्तार का कहर , ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार , मौके पर हुई दर्दनाक मौत अलीगढ़ में तेज रफ्तार ने एक बार फिर से कहर बरपाया है , जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया , उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । यह घटना थाना अतरौली क्षेत्र के अवंती बाई चौराहे पर हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार , बाइक सवार व्यक्ति त्यौहार की खरीदारी करने अतरौली आया था । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया , और त्यौहार का माहौल मातम में बदल गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस अब मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है । इस घटना ने फिर से सड़क पर सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर किया है । स्थानीय निवासियों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं के प्रति चिंता जताई है ।





