A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिल्ली में AQI-400 पार, सांस संबंधी मरीज 35% बढ़े:6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं; CM बोलीं- 10,000 वॉलेंटियर तैनात होंगे

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा गंभीर कैटेगिरी में दर्ज की गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों में AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया।

CPCB ने कहा सोमवार सुबह दिल्ली के 5 मॉनिटरिंग स्टेशन में AQI 400 पार था। वहीं, रविवार को 8 इलाकों में AQI ‘गंभीर’ स्तर (400 से अधिक) के आंकड़े को पार कर गया था।

प्रदूषण में बढ़ोतरी होते ही दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (CPOD) जैसी सास संबंधी बीमारियों के मरीज 35% बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- पाकिस्तान की ओर से हवाएं भारत की ओर आ रही हैं। ऐसे में संभावना है कि दिल्ली-NCR में 6 दिन और AQI इसी कैटेगिरी के आसपास बना रहेगा।

उधर, CM आतिशी ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार एक हफ्ते में 10 हजार सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की नियुक्ति का प्रस्ताव जारी करेगी। ये वॉलंटियर्स प्रदूषण पर काबू करने की प्लानिंग पर काम करेंगे।

दिल्ली में AQI-400 पार, सांस संबंधी मरीज 35% बढ़े:6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं; CM बोलीं- 10,000 वॉलेंटियर तैनात होंगे

सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली के आंनद विहार में AQI 433 दर्ज किया गया। कर्तव्य पथ पर भी धुंध छाई रही।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की हवा गंभीर कैटेगिरी में दर्ज की गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों में AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया।

CPCB ने कहा सोमवार सुबह दिल्ली के 5 मॉनिटरिंग स्टेशन में AQI 400 पार था। वहीं, रविवार को 8 इलाकों में AQI ‘गंभीर’ स्तर (400 से अधिक) के आंकड़े को पार कर गया था।

प्रदूषण में बढ़ोतरी होते ही दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (CPOD) जैसी सास संबंधी बीमारियों के मरीज 35% बढ़ गई है।

दिल्ली में इन इलाकों में गंभीर श्रेणी में रहा एयर इंडेक्स
आनंद विहार- 436
रोहिणी- 435
नेहरू नगर- 430
पंजाबी बाग- 425
मुंडका- 423
अशोक विहार- 421
वजीरपुर- 420
जहांगीरपुरी- 414
एनएसआइटी द्वारका- 413
द्वारका सेक्टर आठ- 410
पटपड़गंज- 407
बवाना- 405
विवेक विहार- 404
डीयू नार्थ कैंपस- 402
ओखला फेज दो- 402
नजफगढ़- 401

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- पाकिस्तान की ओर से हवाएं भारत की ओर आ रही हैं। ऐसे में संभावना है कि दिल्ली-NCR में 6 दिन और AQI इसी कैटेगिरी के आसपास बना रहेगा।

5 नवंबर से हवाओं की रफ्तार 5 से 15 किमी तक रह सकती है। इससे दिन के समय आसमान साफ रहेगा। पाकिस्तान की ओर से आ रही हवाओं के कारण दिल्ली-NCR में 6 दिन तक प्रदूषण कम होने के आसार नहीं

उधर, CM आतिशी ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार एक हफ्ते में 10 हजार सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की नियुक्ति का प्रस्ताव जारी करेगी। ये वॉलंटियर्स प्रदूषण पर काबू करने की प्लानिंग पर काम करेंगे।

प्रदूषण कम करने के लिए CPCB की तरफ से स्मॉग गन चलाई गई।

डॉक्टर बोले- स्कूल प्रशासन बच्चों पर ध्यान दें आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन के वरिष्ठ डॉ. रमेश मीणा का कहना है कि सुबह के समय AOI लेवल काफी हाई होता है और इसी समय बच्चे स्कूल जाते हैं। छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है, उन्हें खांसी, छीकें, जुकाम, उल्टी, आंखों में जलन और सांस लेने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

सर्वे रिपोर्ट में 21 हजार लोगों के जवाब थे। इसमें सामने आया कि दिल्ली-NCR में 62% परिवारों में से कम से कम 1 सदस्य की आंखों में जलन है।

वहीं, 46% फैमिली में किसी न किसी मेंबर को जुकाम या सांस लेने में तकलीफ (नेजल कंजेशन) और 31% परिवार में एक सदस्य अस्थमा की परेशानी है।

ऐसे में स्कूल प्रशासन को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, पिछले साल दिल्ली में AQI का स्तर 450 से अधिक होने पर दिल्ली सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी थी।

दिल्ली में बैन के बावजूद चले पटाखे दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन किया था। पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर रोक है। इनकी ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई थी, फिर भी आतिशबाजी हुई। पटाखे के कारण दिल्ली में AQI बढ़ा।

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!