घाघरा, घाघरा प्रखंड के आदर में भाजपा का चुनावी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल उरांव ने बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी समीर उराव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।साथ ही जुएल उरांव ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चारों ओर भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो मैं विश्वास दिलाता हूं की माताओ को सम्मान मिलेगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। आप लोग फिर से इस राज्य में डबल इंजन का सरकार बनाएं। वही प्रत्याशी समीर उरांव ने सेवक के रूप में एक मौका देने के अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से एक व्यक्ति क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है लेकिन वह केवल चुनाव में दिखता है, ऐसे व्यक्ति को इस बार हमेशा के लिए क्षेत्र से विदा कर देना है।मौके पर छत्तीसगढ़ के सांसद संतोष पाण्डेय,शिवशंकर उरांव, भिखारी भगत,कुमार रवि, विपिन बिहारी सिंह, किशोर जयसवाल,पप्पू गुप्ता,नीमाज खान, तेंबु उरांव, रामावतार भगत सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।