A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बडहरा मे समाजसेवी अजय सिंह ने किया छठ व्रतियों के बीच नारियल कलसुप एवं पूजन सामग्री का वितरण

समाजसेवी अजय सिंह ने किया छठ व्रतियों के बीच नारियल कलसुप एवं पूजन सामग्री का वितरण

आरा बडहरा। लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत को लेकर बखोरापुर निवासी समाजसेवी सह उद्योगपति अजय सिंह ने सोमवार को बड़हरा प्रखंड के कई गांव में व्रतियों के बीच साड़ी सहित पूजा सामग्री का वितरण किया। बता दें कि बड़हरा प्रखंड के करीब एक दर्जन गांव में अजय सिंह और उनकी टीम ने साड़ी कलसुप, नारियल समेत अन्य पूजन सामग्री का वितरण कर रही है। पूजन समग्री वितरण के दौरान उद्योगपति अजय सिंह ने कहा कि मैने बाढ़ की विभीषिका के दौरान ही मां गंगा से मनौती मांगी थी कि अगर उनका रौद्र रूप शांत हो जाएगा तो गंगा मैया को श्रद्धा अर्पित करूंगा। लेकिन मेरे यहां बड़े भाई के निधन के कारण छठ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मैंने बड़हरा के उन तमाम छठ व्रतियों को अपनी तरफ से मदद करने का निर्णय लिया है।

आज इस कड़ी में मैंने एक छोटा सा चढ़ावा मां गंगा और भगवान सूर्य को भी अर्पित कर रहा हूं। इस दौरान बड़हरा प्रखंड के नरगदा, के सोहरा, लौहर, फरना, तुर्की, छपरा पर छोटका लौहर, सिन्हा, चन्दा, पांडेय टोला, लवकुशपुर, ध्रुव टोला, लक्ष्मीपुर , मराहा तथा गाजियापुर गांव में वितरण हुआ है। मौके पर कई सम्मानित लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!