A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

हमरा प्रयास होगा कि सभी के आर्थिक सामाजिक विकास में सुधार हो : विशाल प्रशांत

हमरा प्रयास होगा कि सभी के आर्थिक सामाजिक विकास में सुधार हो : विशाल प्रशांत

IMG 20241106 WA0070

आरा। तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा के युवा प्रत्यासी विशाल प्रशांत ने आज तरारी प्रखंड के कई गाँवो में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। आज भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत बड़ी सिकरहटा, सिकरहटा खुर्द, मठिया, मोपति, हरपुर, दारीडीह, बागर में सघन जनसम्पर्क किया। इस दौरान जगह जगह पर प्रत्यासी विशाल प्रशांत का ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया।युवाओ की टीम ने इस दौरान गगनभेदी नारेबाजी भी की। भारत माता की जय, जय श्री राम के भी नारे लगे। प्रत्यासी के आगमन की सूचना पाकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जगह जगह आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा कि हम चुनाव से पहले ही सभी गाँवो में घूमकर क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना लिए है। हमरा प्रयास होगा कि सभी के आर्थिक सामाजिक विकास में सुधार हो। महिलाओं, युवाओ को स्वरोजगार के माध्यम से और सशक्त बनाया जाए। कृषि पर चर्चा करते हुए कहा कि मैंने इसके लिए भी योजना बना ली है। अब खेती घाटों का सौदा नही होगा। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। क्षेत्र में उधोग को बढ़ावा देने के लिए कई कम्पनियों को आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षा एव स्वास्थ्य ब्यवस्था में और सुधार किया जाएगा इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कमिटी बनाई जाएगी और सरकार द्वारा संचालित योजना का सही सही पालन किया जाएगा।
इस मौके पर साथ मे राजेश्वर सिंह, अभय प्रताप सिंह, अंकित चन्द्रवँशी, कृष्णा राजवंशी, दीपक श्रीवास्तव, गोलू पासवान, जितेंद्र राम, शशि राय, मोहन रजक, अशोक कुशवाहा समेत कई लोग थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!