A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

सोना चांदी चमकाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफतार

सोना चांदी चमकाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफतारIMG 20241107 WA0037

महासमुन्द- महासमुन्द जिले के बसना क्षेत्र में सोना चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी महासमुन्द पुलिस की गिरफ्त में आया है, आरोपी के द्वारा पुराने सोने चांदी के जेवर को साफ करने के नाम पर ग्रामीणों को धोखाधड़ी किया जाता था, आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं चमकाने वाला पाउडर और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित नगदी रकम जप्त किया गया है,,,
सायबर सेल की टीम एवं थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है, हम आपको बता दें कि बसना थाने में दर्ज एक रिपोर्ट पर तहकीकात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम सिंघनपुर के पास आरोपी अमन कुमार साव भागलपुर बिहार निवासी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है और भी कई मामलों के खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!