A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबस्ती

शाम 5 बजे की बड़ी खबरें..09/11/24

 

➡लखनऊ- ग्रामीणांचल की प्रतिभाओं की निखार रहा RSS, RSS का अनुसांगिक अंग है एकल अभियान, एकल अभियान के तहत ग्रामीण बच्चों को मिल रहा मौका, लॉन्ग जंप, हाई जंप, दौड़, कुश्ती के खोल में ले रहे भाग, खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चे गोरखपुर रवाना, ज़िला स्तर पर अपनी प्रतिभा का दिखाया प्रदर्शन, इंटर स्टेट कंप्टीशन के लिए गोरखपुर रवाना हुए बच्चे, चारबाग स्टेशन पर बच्चों का किया गया तिलक.

➡अमेठी- अयोध्या मंदिर जाएंगे सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह , राम मंदिर बनने के बाद पहली बार दर्शन करने जाएंगे , गौरीगंज विधानसभा के लोगों के साथ दर्शन को जायेंगे, अयोध्या पदयात्रा में शामिल होंगे प्रदेश सरकार के कई मंत्री, 11 नवंबर को गौरीगंज से शुरू होगी 108 किमी की पदयात्रा, गौरीगंज रणंजय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होंगी पदयात्रा

➡शाहजहांपुर- सरकारी स्कूलों को बंद किये जाने के विरोध में प्रदर्शन, स्कूलों को बंद किए जाने पर आप पार्टी का विरोध प्रदर्शन, आप पार्टी ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा, आप ने कलेक्ट्रेट पहुंकर सरकार के खिलाफ की नारे बाजी, आप पार्टी की चेतावनी स्कूल बंद हुए तो होगा आंदोलन

➡अमेठी- आज सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस पर जायस कोतवाली में जनसुनवाई करने पहुंचे एडीएम अर्पित गुप्ता और एएसपी हरेंद्र कुमार,थाना दिवस में आज एडीएम के सामने मात्र दो लोग ही लेकर पहुंचे अपनी अपनी समस्याएं

➡अमेठी- जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में मरीज खुले मे टॉयलेट करने पर मजबूर, ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए गए शौचालय में हमेशा जड़ा रहता है ताला

➡कानपुर देहात- किसानों को DAP खाद न मिलने से किसान यूनियन का केंद्र के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी,DAP खाद को लेकर परेशान है किसान,किसानों को समय से नहीं मिल रही खाद फसल बोने में हो रही लेट

➡आगरा- बटेश्वर में हुआ गायों का पूजन,गोपाष्टमी को लेकर किया गया पूजन,बटेश्वर की बलभद्र गौशाला मे किया गया पूजन,बाह के धार्मिक स्थल बटेश्वर का मामला

➡चित्रकूट- एसपी अरूण कुमार की अध्यक्षता में थाना राजापुर व थाना सरधुवा में थाना दिवस का हुआ आयोजन, थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

➡जौनपुर- जमीनी विवाद में जबरन कब्जा करने का मामला, पुलिस पर अवैध रूप से कब्जा करवाने का आरोप, पुलिस का जमीन पर कब्जा करवाने का वीडियो वायरल, जौनपुर के नेवढ़िया में जमीन पर करवा रहे कब्जा , जमीन का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है

➡मैनपुरी- खाद की कालाबाज़ारी के बाद किसानों को मिल रही नक़ली खाद, डीएपी खाद की जगह बीएपी की खाद मिल रही किसानों को, काफ़ी संख्या में बीएपी खाद की हो रही सप्लाई, प्रशासन प्राइवेट खाद की दुकानों पर नहीं दे रहा ध्यान, घिरोर तहसील के बाजार में बिक रही नक़ली खाद 

➡आगरा- पशुओं की दवाओं पर भी दवा माफियाओं की नजर नकली होने के संदेह पर मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी, दुर्गा मेडिकल स्टोर, अछनेरा मेडिकल एजेंसी पर छापा 12 दवाओं के नमूने लेकर लैब में जांच को भेजे गए टीम ने 5 घंटे तक मेडिकल स्टोर पर रिकार्ड खंगाले नामी दवा कंपनी की शिकायत पर हुई छापेमारी

मार्क लाइफ साइंसेज सिक्किम की कंपनी बनाती दवाएं हीलर लैब सोलन की कंपनी भी बनाती पशुओं की दवाएं, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी के औषधि निरीक्षक रहे मौजूद 

➡हरदोई- पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद नहीं रुक रही, युवकों द्वारा बाइक व कार से की जा रही स्टंटबाजी, रोड पर स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा किया दर्ज, कार को कब्जे में लेकर कार चालक को किया अरेस्ट, हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र का मामला

➡सहारनपुर- सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, दो लोगों की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की गोली मारकर हत्या, गोली लगे ट्रक में पड़े थे दोनों के शव, रोपड़ से रुड़की की ओर जा रहा था ट्रक, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मौजूद 

नागल थाना क्षेत्र के लाखनोर की घटना.

➡चित्रकूट- भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन, पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, पीड़िता द्वारा सरैया चौकी में दी गई थी तहरीर, पुलिस ने युवक के खिलाफ नहीं की कोई भी कार्रवाई, आरोपियों पीड़िता को मुकदमा वापस लेने की दे रहा धमकी , चित्रकूट के सरैया चौकी क्षेत्र का मामल

➡मेरठ – लव जिहाद में नाबालिग लड़की का हुआ किडनैप, बरामदगी के लिए पुलिस को दिया गया वक्त निकला , परिजन के साथ ग्रामीण, हिंदूवादी नेता SSP ऑफिस पहुंचे, आरोपी ने अपने साथियों द्वारा किडनैप का वीडियो भेजा , थानेदार पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, लव जिहाद में फंसाकर धर्मांतरण कराने का आरोप, पुलिस अफसरों से नाबालिग की बरामदगी की मांग की, इंचौली इलाके से 10वीं की छात्रा का हुआ किडनैप

➡मैनपुरी- मैनपुरी के करहल में सीएम योगी की जनसभा, नेताजी हमेशा कांग्रेस का विरोध करते रहे – सीएम, अखिलेश ने सपा को कांग्रेस के पास गिरवी रखा- सीएम, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया – सीएम, हमने पहले ही कहा था कि राम मंदिर बनाएंगे- सीएम, कृष्ण कन्हैया का सम्मान भी हम ही करेंगे – सीएम, समाजवादी पार्टी रामद्रोही है – सीएम योगी, बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ – सीएम योगी, आज बिना भेदभाव विकास हो रहा – सीएम योगी, भाजपा सुरक्षा की गारंटी है – सीएम योगी.

➡अलीगढ़- AMU अल्पसंख्यक दर्जे पर सांसद सतीश गौतम का बयान, अल्पसंख्यक दर्जे की यूनिवर्सिटी इंडिया में नहीं बनेगी-सांसद, अल्पसंख्यक दर्जे की यूनिवर्सिटी ये पाकिस्तान में बनाएं-सांसद, ये लोग राजा महेंद्र प्रताप की दान की हुई भूमि वापस करें- सतीश गौतम, केंद्र के पैसों से चलने वाली यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त नहीं हो सकती, फैसले के बाद मिठाई बांटने वालों की खुशी कभी पूरी नहीं होगी- सतीश गौतम, अभी 3 जजों का पैनल देख रहा है उनका आदेश सर्वोपरि मान्य होगा- सतीश गौतम.

➡श्रावस्ती- भाजपा नेता राकेश गुप्ता के भाई राजेश की गुंडई, सिपाही को राजेश गुप्ता ने मारा थप्पड़, गाड़ी किनारे लगाने की बात पर भड़के राकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता के भाई राजेश गुप्ता ने दिखाई गुंडई, ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को गाली दी, थप्पड़ मारा, सिपाही को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ.

➡कानपुर- शराबी सड़क के बीचों बीच बैठकर खाना खाते नज़र आया, बीच सड़क बैठकर खाना खाते शराबी का वीडियो वायरल, ड्यूटी में तैनात कॉन्स्टेबल ने शराबी को सड़क से हटाया, कांस्टेबल ने राहगीर की मदद से शराबी को रोड से हटाया, किदवई नगर थानाक्षेत्र के साकेत नगर इलाके का मामला.

➡कामथुरा- SSP शैलेश कुमार पांडेय ने किया बड़ा खुलासा, 8 निर्दोष लोगों को जेल जाने से बचाया, बीमारी से हुई युवक की मौत को दिया था हत्या का रूप, विरोधियों को फंसाने के लिए परिजनों ने रचा था षड्यंत्र, 6 परिजनों ने मिलकर रची थी षड्यंत्र की पटकथा, राजेश, राजपाल ,दिलीप और प्रवीण भेजे गए जेल, रूपकिशोर और ललित को पुलिस कर रही तलाश, महावन थाने में श्रीपाल की हत्या हुई थी.

➡संभल- डीएपी से पहले से परेशान किसानों से हो रही वसूली, किसानों से यूरिया के बैग पर ओवर रेट वसूले जा रहे, बैग 266 रुपए 50 पैसे के बजाय 270 वसूले जा रहे, बेचारे किसान ओवर रेट में खाद लेने को मजबूर.

—————————————-

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!