A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधानसभा उप चुनाव के लिए स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतू हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बेलागंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया।

विधानसभा उपचुनाव के लिए स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज दिनांक 10.11.2024 को महोदय के द्वारा बेलागंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान, महोदय ने बेलागंज थाना कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक, गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। तदोपरांत उन्होंने विधानसभा उपचुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को एसएसटी, एफएसटी और चेक पोस्ट के माध्यम से प्रभावी रूप से सघन वाहन जांच करने, ड्रोन और केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से निरंतर फ्लैग मार्च, एरिया डॉमिनेशन, डी-माइनिंग एवं अवैध शराब एवं शराब व्यवसाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, महोदय ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, सभी पुलिसकर्मियों को चुनावी ड्यूटी के दौरान सतर्क और निष्पक्ष रहने की हिदायत देते हुए अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!