
अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ का पूजा करना और आंवला पेड़ के पास प्रसाद ग्रहण करने से घर में सुख शांति समृद्धि प्रगति सम्मान का बढ़ोतरी होता है:- भाई दिनेश

आरा। राजद ने पूर्व विधायक जगदीशपुर भाई दिनेश ने आंवला पूजा अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर जगदीशपुर मां काली मंदिर पहुंचकर आंवला पेड़ के पास बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।भाई दिनेश ने कहा की अक्षय नवमी को आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय नवमी का शास्त्रों में बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा का खास महत्व बताया गया है कहते हैं कि इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत बरसता है, इसलिए अक्षय नवमी के दिन आंवले पेड़ के नीचे लोग खाना भी खाते हैं।आंवला पेड़ पूजन की परंपरा को लेकर बताया जाता है कि वैदिक काल से आंवले के पेड़ को स्वास्थ्य जीवन का प्रतीक माना जाता है. जिसकी पूजा करने से स्वास्थ्य समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. इसके अलावा आंवला नवमी पर में कुष्मांड कद्दू गुप्त दान की परंपरा है और इस दिन सोना चांदी दोनों को दान किया जाता है।
आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं और एक साथ सभी मिलकर आंवला के पेड़ के नीचे प्रसाद ग्रहण कर पूजा संपन्न करते हैं। जगदीशपुर नगर पंचायत में स्थित मां काली मंदिर का भव्य सजावट, बनावट देख कर मन प्रफुलित हो गया।मां काली मंदिर कमिटी के प्रति आभार जताया एसे शुभ अवसर पर बुलाने के लिए। अक्षय नवमी आंवला पूजा का प्रसाद ग्रहण करने से घर,परिवार , समाज में सुख , शांति, समृद्धि प्रगति और सम्मान बढ़ता है, सदभावना, सदाचार, भाईचारा स्थापित होता है।
साथ में नायक सिंह, रबिंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिहर, सुबास यादव, सतेंद्र सिंह, ललन सिंह, आदित गुप्ता, संजय पासवान सहित सैकड़ों लोग थे ।


