
विधानसभा चुनाव 2024 मे सुचारू रूप से मतदान कराये जाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को मतदान परचियां बांटने के लिए 4,621 बूथ लेवल अधिकारियो को तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य मतदाताओ को मतदाता सूची मे अपना नाम खोजने और चुनाव के दिन निर्धारित मतदान केंद्र तक आसानी से पहुंचने मे मदद करते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। बूथ लेवल अधिकारी को परची वितरण के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर एवं चुनाव अधिकारी डॉ• विपिन इटनकर जी ने सभी मतदाताओ को यह सलाह दी है कि जिन मतदाताओ को अभी तक मतदान परची प्राप्त नही हुई है वे कृपया 7757988898 नंबर पर चुनाव हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते है। डॉ• इटनकर जी कहा है कि मतदान परची नही मिलने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही हो सकती है। महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव 20 नवंबर बुधवार 2024 को होगा और सभी मतदान पर्चियां मतदाताओ को चुनाव तिथि से 48 घंटे पहले वितरित करना है। सभी मतदाताओ को यह सलाह दिया जाता है कि वे अपना नाम मतदाता परिचयपत्र क्रमांक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मोबाईल नंबर और अपना आवासीय पते के साथ अपनी सभी जानकारी सत्यापित करें। इसके अतिरिक्त मतदाता हेल्पलाइन के माध्यम से अपने मतदाता परिचयपत्र और मोबाईल नंबर का उपयोग करके अपना मतदान पर्चियां डाउनलोड भी कर सकते है।



