छतरपुर, *थाना गुलगंज पुलिस ने अवैध वसूली, मारपीट के प्रकरण के 4 आरोपी एवं चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी सहित 5 को किया गिरफ्तार* *अवैध वसूली एवं मारपीट के प्रकरण के आरोपी कल्लू उर्फ किशोर के विरुद्ध अवैध हथियार, चोरी व मारपीट के 5 अपराध तथा अखंड प्रताप उर्फ गुड्डू के विरुद्ध मारपीट के दो अपराध पूर्व से दर्ज*
दिनांक 10 नवंबर की रात्रि फरियादी कमलेश साहू एवं उसके भतीजे से रास्ता रोककर ज़बरदस्ती पैसों की मांग, ना देने पर मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी फरार थे जिनकी तलाश की जा रही थी। थाना गुलगंज पुलिस टीम ने उक्त प्रकरण के फरार आरोपी 1. कल्लू उर्फ किशोर सिंह पिता रनमत सिंह गौड़ निवासी ग्राम बौकना 2. अखंड प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पिता शेर सिंह गौड़ निवासी ग्राम बौकना 3. मथुरा पिता बृजलाल आदिवासी निवासी ग्राम बौकना 4. रामकृपाल पिता राम प्रसाद राजपूत निवासी ग्राम देवरान को गिरफ्तार किया गया। अवैध वसूली एवं मारपीट के प्रकरण के आरोपी कल्लू उर्फ किशोर के विरुद्ध अवैध हथियार, चोरी व मारपीट के 5 अपराध तथा अखंड प्रताप उर्फ गुड्डू के विरुद्ध मारपीट के दो अपराध पूर्व से दर्ज हैं। एवं वर्ष 2023 के ग्राम देवरान में घर में घुसकर चोरी के एक प्रकरण के फरार आरोपी दिलीप राय पिता पन्नालाल निवासी ग्राम देवरान को गिरफ्तार किया गया, चोरी के प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उक्त अवैध वसूली एवं मारपीट तथा चोरी के पृथक पृथक प्रकरणों के पांचों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ामलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , उनि डीपी व्यास, प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , प्रधान आरक्षक रूपेश, प्रधान आरक्षक राजाराम , आर. भरत कुमार बेदी , आर. सतीष , आर. कृष्ण प्रताप सिंह , आर. दानिश, आरक्षक राहुल, आरक्षक शीलेन्द्र, आरक्षक कैलाश, आरक्षक चालक अवनीश की भूमिका रही।
दिल्ली उच्च न्यायालय वर्ष 2015 के मैगी विवाद में दुकानदारों के खिलाफ दर्ज सभी शामलों को रद्द कर दिए हैं
07/08/2026
बेगु क्षेत्र के चारों मंडलों मे जनसुनवाई एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम 10 अगस्त को
07/08/2026
छग. प्रदेश में अब लोगों को 10 किग्रा. वाला बेहद हल्का गैस सिलेंडर ऑन डिमांड मिलेगा
07/08/2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन असमनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन,भारत सिंह बने प्रदेश सचिव, पत्रकार जगत में हर्ष की लहर
07/08/2026
शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सेवा में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस हर समय तत्पर।
07/08/2026
अजयगढ़–पन्ना घाटी में ट्रक खराब होने से लंबा जाम, राहगीर और बस यात्री परेशान
07/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व एवं त्योहारों की तैयारियों, खाद की उपलब्धता तथा स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
07/08/2026
चित्तौड़गढ़ जिले मे 9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
07/08/2026
ब्रजराजनगर में BTOA चुनाव
07/08/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण, अभियान के तहत 24 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची,और 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!