A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

नगर परिषद में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। शाहपुर नगर परिषद में 70 साल से अधिक उम्र के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार तेजी से जारी है और घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। सीएमओ पीयूष अग्रवाल ने बताया कि नगर परिषद में प्रत्येक वार्ड प्रत्येक मोहल्ला और घर-घर जाकर लगभग लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा है। जो आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रहे हैं उनका कहना है कि हम बहुत जल्द आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण कर लेंगे और लगभग सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर तैयार करेंगे जिससे लोगों को एक मदद मिलेगी और बीमार लोगों के लिए इसमें प्रत्येक साल 5 लाख रुपए की दवाई के लिए मदद मिलती है। नगर परिषद अध्यक्ष देवराज सिंह लोधी से भी बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका में लगभग बहुत जल्द सभी के आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएंगे और सभी इसका लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि हम विकास कार्य भी बहुत तेजी से कर रहे हैं और सफाई अभियान पर विशेष जोर दे रहे हैं जिस वार्ड में नाली नहीं है वहां नाली निर्माण करवा रहे हैं और हमें सभी का योगदान भी मिल रहा।Screenshot 20241113 171949 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!