A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

फुलेर मेला महोत्सव पर बुंदेली बरेदी लोकनृत्य प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भापेल पहुंचकर 15 नबम्वर से प्रारंभ हो रहे ऐतिहासिक फूलेर मेला महोत्सव एवं 16 नवंबर को होने वाली विधायक बुंदेली बरेदी लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजन तैयारी का संचालन मंडल के साथ जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को बेहतरीन बनाने के लिए एक-एक बिंदु पर चर्चा की। स्थल निरीक्षण कर आयोजन को भव्य,स्मरणीय बनाने के इंतजाम कराने के निर्देश दिए। ।विधायक लारिया ने बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भापेल में 15 नबम्वर से तीन दिवसीय बाबा फूलनाथ (फुलेर) मेला महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। 16 नवंबर को बुंदेली बरेदी लोकनृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 30-35 मंडलीय भाग ले रही है। इस बार पहले से बेहतर सुविधाओं के साथ मेला महोत्सव आयोजित होगा। मेले में पुलिस, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ फायर ब्रिगेड और सुरक्षा व्यवस्था होगी। विधायक लारिया ने इस भव्य आयोजन में नागरिकों से बड़ी संख्या में सहभागिता करने की पुनीत अपील की।Screenshot 20241113 185249 WhatsAppBusiness

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!