?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लिपिकों की होने वाली है 15 नवम्बर को महापंचायत l

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लिपिकों की होने वाली है 15 नवम्बर को महापंचायत l

IMG 20241114 WA0089रिपोर्ट :- प्रशान्त पटेल


ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित होने के बाद से आज तक लिपिकों के पदोन्नति नियमों में संशोधन की प्रक्रिया नहीं किया गया हैं एवं नियमानुसार रजिस्टार के पदों में पदोन्नति नहीं दिया जा रहा हैए जबकि 1000 से अधिक संख्या वाले समस्त महाविद्यालयों में रजिस्ट्रार के पद स्वीकृत करने का प्रावधान हैए किंतु प्रदेश में केवल चुनिंदा महाविद्यालयों में ही रजिस्ट्रार का पद सृजित है जिससे प्रदेश के समस्त उच्च शिक्षा लिपिक सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 1 तक की सेवा से ही सेवानिवृत हो जा रहे हैं उन्हें राजपत्रित अधिकारी के श्रेणी में आने का अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

अनुकंपा से नियुक्त कर्मचारियों की टाइपिंग परीक्षा लंबित है जिससे अधिकांश अनुकंपा से नियुक्त कर्मचारियों की परीक्षा अवधि समाप्ति संबंधी समस्या निर्मित हैए जिसके फल स्वरुप विगत दिनों उच्च शिक्षा विभाग के समस्त लिपिकों के द्वारा विभागीय संघ का पंजीयन कराया गया एवं प्रांत स्तर की आमसभा की बैठक दिनांक 15-11-2024 को शासकीय राधाबाई कन्या महाविद्यालय रायपुर भाटागांव बस स्टैंड के पास दोपहर 1.00 बजे आहूत की जा रही है जिसमें प्रदेश के समस्त लिपिक उक्त महाकुंभ में एकत्रित होकर विभागीय विसंगतियों के संबंध में शासन प्रशासन के समक्ष योजनाबद्ध तरीके से अपनी मांग एवं अन्य बिंदुओं में विचार मंथन कर रणनीति बनायेगी। उक्त जानकारी श्री सी.एस. पैकरा उपाध्यक्ष, छ.ग.उच्च शिक्षा लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!