A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉक्टर से मारपीट मामले में रेगर समाज ने दिया ज्ञापन। 

डॉक्टर से मारपीट मामले में रेगर समाज ने दिया ज्ञापन।

पाली बुसी गांव के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नरेंद्र मौर्य के साथ 2 नवंबर की रात को मारपीट वह राज कार्य बाधित करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को रेगर महासभा की ओर से पाली कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन दिया गया। अखिल भारतीय रेगर महासभा के रोहट ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल फुलवरिया ने बताया कि आम्बेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉक्टर नरेंद्र मौर्य को न्याय दिलाने एवं दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए गुरुवार को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान महासभा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट अंबेडकर नर्सेज वेलफेयर सोसायटी जिला अध्यक्ष दिलीप भाटी संयोजक ताराचंद कुड़िया ,माणक लाल कुरड़ीया, हेमलता,मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!