A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलीनगर तहसील मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने 32 फरियादियों में चार फरियादियों की समस्याओं का मौके पर कराया निस्तारण

पीलीभीत। कलीनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
समस्याओं के निस्तारण की गति धीमी होने से अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने शिकायतें सुनीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!