
मुरादाबाद। पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के प्रापर्टी डीलर यूसुफ उर्फ भोला की हत्या के दूसरे दिन शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घर पहुंचा तो परिजनों व रिश्तेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने घर के बाहर ही शव सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे वहां मौजूद पुलिस बल के हाथ-पैर फूल गए। परिजन हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
जाम लगने से आधे घंटे तक दौलतबाग-नागफनी जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। सूचना पर थानाध्यक्ष नागफनी सुनील कुमार अन्य थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को जल्द ही हत्यारोपियों को जेल भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार वाले शांत हुए और दोपहर करीब दो बजे यूसुफ के शव को उठाकर दौलत बाग स्थित उनके घर लाया गया।बेटे का शव देखकर मां कमर जहां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बेसुध हो रही थीं। तीनों बहनें भी दहाड़ मारकर रो रही थीं। मोहल्ले के लोगों की भी आंखें नम थीं। प्राॅपर्टी डीलर के परिजन-रिश्तेदार व मुहल्ले के लोग हत्यारोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। नम आंखों से यूसुफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं। कए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य पांचों आरोपियों कोजेल भेजा जाएगा।पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
पांच भाइयों में सबसे बड़ा यूसुफ उर्फ भोला अपने छोटे भाई-बहनों का सहारा था। उधर, हत्या के आरोप में नामजद छह अभियुक्तों में से पुलिस ने आरोपी इकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य सभी पांच आरोपी फरार हैं। इनमें शमशाद और उसके अन्य तीन बेटे सरफराज, शहनवाज व दिलशाद अभी फरार हैं। इनके साथ ही पार्षद शकील अंडा भी फरार है। इनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।
————
मृतक के शरीर पर मिले 17 घाव
यूसुफ की हत्या किस बर्बरता के साथ की गई थी, इसकी कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 17 घाव मिले हैं। गहरे जख्मों के कारण ही यूसुफ की माैत हुई थी।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद



