
एकलव्य विद्यालय परिसर झिरन्या में आयोजित हुआ स्वास्थ शिविर
झिरन्या :- खरगोन जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झिरन्या मै 16 नवंबर को संभाग स्तरीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 121से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सों ने जांच कर करीब 12हजार 882लोगो की नब्ज टटोली इस शिविर मै ऑल इज वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर, मेडिकल कालेज खंडवा, अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर, एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शिविर के शुभारंभ अवसर पर बताया कि झिरन्या के इस शिविर के आयोजन में जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारी ने सक्रिय भागीदारी कर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया है। यह शिविर झिरन्या एवं दुरस्थ आदिवासी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है।जिससे की गरीब एवं आदिवासी समाज के लोगों को इलाज के लिए रुपए खर्च कर जिला मुख्यालय खरगोन, खण्डवा, इंदौर, बड़ौदा जैसे बड़े शहरों में जाना होता था। जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानी को सामना करना और समय की बर्बादी भी होती थी। झिरन्या का यह शिविर ऐसे लोगों के लिए राहत भरा रहा है। जिसमे एक ही छत के नीचे सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिली है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिन लोगों की जांच की गई है और उन्हें फालोअप की जरूरत है तो ऐसे मरीजों के लिए एक यूनिक आईडी बनाई गई है। इस यूनिक आईडी के माध्यम से जिन चिकित्सकों ने उनकी जांच की है वे आगे भी उनका फालोअप लेते रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया ने इस अवसर पर बताया कि जो नहीं पहुंचा हम तक, हम पहुंचे उन तक इस थीम को लेकर झिरन्या में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में 22 रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देने पहुंचे हैं। शिविर में विभिन्न प्रकार की 100 से अधिक जांचे करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस शिविर में पंजीयन के लिए 37 काउंटर बनाएं गए हैं। एकलव्य विद्यालय के आडिटोरियम हॉल में महिलाओं के जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई। इसी हॉल में 03 सोनोग्राफी मशीनों के द्वारा महिलाओं की जांच की गई हैै।
शिविर में मरीजों के पंजीयन, जनरल मेडिसीन एवं दवाई वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाएं गए थे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, सिकलसेल एनीमिया, केंसर जांच, दंत रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, मूत्र रोग, ह्दय रोग सहित अन्य सभी रोगों के सम्पूर्ण इलाज एवं जांच की व्यवस्था की गई थी। अलग-अलग बीमारियों की जांच के लिए अलग-अलग कक्ष बनाएं गए थे।
शिविर में पैथोलॉजी विभाग की तरफ से विभिन्न प्रकार की जांच भी की गई जिसमें खून की जांच, पेशाब की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर की जांच के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की जांच भी की गई। इस शिविर की विशेषता यह रही कि शिविर में महिलाओं की सोनोग्राफी जांच एवं ईको, इसीजी, कॉर्डियों सहित सभी प्रकार की जांच की गई और एएनसी परीक्षण किए गए। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा विभिन्न बीमारियों के साथ-साथ, कैंसर, नाक, कान, गला, हड्डी के चिकित्सकों द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की गई। इस शिविर में स्कूली एवं छात्रावास के छात्र-छात्राओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है
:- प्रवीण यादव की खबर :-




