
खेत पर सो रहे किसान भैंसा के हमले से हुई मौत
शनिवार की रात खेत में फसल की
रखवाली करने गया था मृतक किसान
राठ(हमीरपुर)। खेत में चारपाई पर सो रहे किसान की पालतू भैंसा के हमले से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
चिकासी थाने के मंगरौठ गांव निवासी मोतीलाल राजपूत पुत्र आशाराम ने बताया कि उसके तीन पुत्र राजेन्द्र, शिवकुमार, 45 वर्षीय अनिल राजपूत है। उसके पास पांच बीघा जमीन है। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे उसका सबसे छोटा पुत्र अनिल खेत की रखवाली करने के लिए गया था। वह खेत में चारपाई पर सो रहा था। तभी रात करीब 11 बजे जयप्रकाश उर्फ कल्लू निवासी घुरौरी का पालतू भैंसा ने सोते समय उसके पुत्र पर हमला कर दिया। बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह वह खेत पर गया तो उसका पुत्र खेत की मेढ़ पर मृत पड़ा था। बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार उसका भाई जवाहरलाल खेत में बकरी चरा था। तभी जयप्रकाश के पालतू भैंसा ने उसके भाई के ऊपर भी हमला कर दिया था। उसके भाई ने अमरूद के पेड़ पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। बताया कि उसका भाई तीन घंटे तक पेड़ पर चढ़ा रहा। मृतक पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। मृतक अपने पीछे एक पुत्र अंशु, एक पुत्री आकांक्षा छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी विनीता का रो रोकर बुरा हाल है। चिकासी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कराई थी।
———————————————
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा
राठ(हमीरपुर)। नहर कोठी के पास काम करते में लोहे की छड़ हाईटेंशन लाइन में टच हो जाने मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वहां मौजूद मकान मालिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
महोबा जनपद के खरेला थाना अंतर्गत बल्लाएं गांव निवासी 30 वर्षीय वीरपाल पुत्र देशराज ने बताया कि शनिवार की सुबह वह नहर कोठी के पास मजदूरी कर रहा था। तभी छज्जे के लिए वह लोहे की सरिया उठा रहा था कि ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में सरिया टच हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं मकान मालिक सकील मुहम्मद ने बताया कि हाईटेंशन लाइन उनके दरवाजे से ही निकली है। जिससे कई बार हादसा हो गया है। एक तार टूटने से उनकी बाइक जल गई थी। बताया कि उसने विद्युत अधिकारियों को कई बार शिकायत की। नहीं उसमें जाल डला है न ही लाइन दूर हुई है।
——————————;—————
राठ( हमीरपुर)। शुक्रवार की रात मल्हौवा रोड नहर बाईपास पर एक चार पहिया कार में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कालेज उरई ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत पर स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय शिवम प्रजापति पुत्र मइयादीन मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त 23 वर्षीय शिवम सोनी निवासी पठानपुरा की चार पहिया कार से घर जा रहे थे। तभी मल्हौवा रोड नहर बाईपास पर कार में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में शिवम प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे शिवम सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजन शिवम सोनी को सीधे मेडिकल कालेज उरई ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिवम सोनी के पिता ने बताया कि उसका पुत्र कस्बे की एक प्राईवेट लैव में काम करता था। मृतक अविवाहित था। मृतक अपने पीछे एक भाई सागर, तीन बहनें मधु, नेहा, निधि को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुत्र की मौत पर मां बेसुध है।




