A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजनीति पर चर्चा की

IMG 20241118 WA0782

हजारा, पीलीभीत । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव के निवास स्थान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर देश व प्रदेश में हो रही राजनीति पर चर्चा की।
लखीमपुर खीरी जनपद की पलिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़कों, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत तमाम समस्याओं के बारे में पूर्व विधायक को बताया। इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों के गांवों में अभी तक विकास की लहर नहीं पहुंच पाई है। विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है। पूर्व विधायक ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बातचीत के दौरान लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के बारे में उन्होंने हमें कहा कि ग्रामीणों द्वारा जो समस्याएं उनके समक्ष रखी गईं हैं उन समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। केवल कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार व प्रशासन से करवा सकती है। आगे उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को जिस उम्मीद के साथ वोट डाले थे उस पर वह खरी नहीं उतरी है।
वहीं पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने क्षेत्र का दौरा करते हुए गिरधरपुरी होते हुए सम्पूर्णानगर खीरी कस्बे में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी एवं नगर अध्यक्ष कांग्रेस व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक को भी संबोधित किया था। बैठक में वर्तमान समय में देश व प्रदेश में जिस तरह की भाजपा राजनीति कर रही है उस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम ज्ञान शर्मा, राजीव सिंह, महिला कांग्रेस की नेत्री निशा कन्नौजिया, विमल कन्नौजिया, रोहित कन्नौजिया, एडवोकेट अशर्फीलाल, मनोज कुमार, नंदलाल यादव, हिफाजत अली, एम एन राय समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!